युवा कांग्रेस ने “सुपर शक्ति शी” के तहत खुशुब भारद्वाज को बनी कूल्लू की उपप्रधान

Spread the love

कनव शर्मा बने जिला प्रवक्ता, युवा कांग्रेस ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

योगराज,बेअंत,मनीष ठाकुर भी बने जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष

तुफान मेल न्यूज, कुल्लू

आगामी लोकसभा चावन को देखते हुए युवा कांग्रेस ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के महासचिव और हिमाचल प्रभारी विनीत कंबोज ने सह प्रभारी योगेश हांडा और प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी के साथ मिलकर कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस दौरान “सुपर शक्ति शी” के तहत खुशबू भारद्वाज को कुल्लू जिला का उप प्रधान बनाया गया है।

तो वहीं योगराज ठाकुर, बेअंत सिंह ठाकुर, मनीष ठाकुर को जिला का उप प्रधान चुना गया है। वहीं महासचिव के पद पर मुनीश ठाकुर, निखिल ठाकुर और सचिव के पद पर सुशांत ठाकुर, और जिला प्रवक्ता कनव शर्मा को बनाया गया है। इसी के साथ कूल्लू ब्लॉक की कार्यकारिणी में दीपक खत्री, मीनाक्षी, सिमरन उपाध्याय को महासचिव, भारती, संजू बेदी, अंशुल ठाकुर को सचिव बनाया गया है।

और मनाली ब्लॉक में मेहर चन्द, मोहन लाल को उपप्रधान बनाया गया है। इसी के साथ प्यारे चंद, गौतन शर्मा,ऋजुल शर्मा को महासचिव के पद पर नियुक्ति दी है। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और जिला युवा कांग्रेस समन्वयक कार्तिक चौधरी ने सभी को नई नियुक्ति मिलने पर बधाई दी है।

और कहा कि आगामी लोकसभा में सभी युवा अपने जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!