तूफान मेल न्यूज, कुल्लू।
देखें विडियो,,,,,,,,
मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रनौत शुक्रवार शाम को बजौरा पहुंची। जहां पर उन्होंने देवता बालक महेश्वर मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी भाग लिया और देवता बालक महेश्वर का आशीर्वाद भी ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं के साथ भी मुलाकात की और स्थानीय महिलाओं के साथ कीर्तन पर नृत्य भी किया। वहीं बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी इस दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे। कंगना रनौत अपने कुल्लू दौरे के चलते शुक्रवार को मनाली, उसके बाद ढालपुर और उसके बाद बजौरा पहुंची ऐसे में अब बताया जा रहा है कि कंगना रनौत शनिवार को मंडी जिला के जोगिंदर नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करेंगी। कंगना रनौत जब से बीजेपी की प्रत्याशी बनी है। तभी से वह लगातार चुनावी प्रचार में जुटी हुई है और हर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी कर रही है। ऐसे में कुल्लू दौरे के दौरान भी कंगना रनौत ने कांग्रेस के नेता विक्रमादित्य सिंह पर जमकर निशाना साधा। कंगना रनौत के द्वारा विक्रमादित्य सिंह के लिए जो बयान दिया गया है। वह दो दिनों से सोशल मीडिया सहित अन्य जगहों पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है