तूफान मेल न्यूज,कुल्लू। जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के संघर्ष के चलते आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है।केंद्र में भाजपा तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सत्तासीन होने जा रही है। इस बार भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी। हिमाचल से भी भाजपा चारों लोकसभा सीटें जीतेगी। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत रिकार्ड मतों से विजय होंगी। उन्होंने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र की लोकसभा प्रत्याशी कुल्लू जिले के प्रवास पर रहेंगी।वह 11 अप्रैल को मनाली विधानसभा, 12 को कुल्लू और 13 अप्रैल को बंजार विधानसभा के प्रवास पर रहेंगी। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री अमर ठाकुर, उपाध्यक्ष तरुण विमल, सुभाष शर्मा, नैना शर्मा, रुकमणी जोशी, विवेक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
कंगना 11,12 व 13 को होगी कुल्लू जिला के दौरे पर
