देखें वीडियो,,,,कुल्लू में स्थापित की जाए लालचंद प्रार्थी की आदमकद प्रतिमा,बोले मनमोहन गौतम

Spread the love

ब्राह्मण सभा ने शेरे लालचन्द प्रार्थी को किया याद

तुफान मेल न्यूज,कुल्लू।

देखें वीडियो,,,,

शेरे कुल्लू लाल चन्द प्रार्थी की 108 वीं जयंती को ढालपुर स्थित प्रदर्शनी मैदान में ब्राह्मण सभा जिला कुल्लू ने मोहनी के वृक्ष के पास मनाई। मंत्रोउचारन के साथ यहां पर प्रार्थी के स्मृति चिन्ह पर फूल भी अर्पित किए गए। वहीं इस अवसर पर वनस्पति शांति हवन पाठ किया गया। वहीं इस दौरान ब्राह्मण सभा ने उन्हें तथा उनके कार्यों को याद किया। ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन गौतम ने कहा कि यह वृक्ष 1947 में स्व. लालचन्द प्रार्थी ने रोपित किया था। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि जल्द यहां पर स्व.लालचन्द प्रार्थी की आदमकद प्रतिमा को स्थापित किया जाए। जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित प्रदर्शनी मैदान में मोहरनी के वृक्ष की पूजा कर जिला ब्राह्मण जन कल्याण सभा ने शेरे कुल्लू लाल चंद प्रार्थी की 108 वीं जयंती को धूमधाम से मनाया।

बकायदा मंत्रोउचारण के साथ ब्राह्मण जन कल्याण सभा के पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना की। 15 अगस्त 1947 को शेरे कुल्लू लाल चंद प्रार्थी ने ढालपुर में मोहरनी का वृक्ष रोपित किया था। इसी ऐतिहासिक वृक्ष के पास प्रार्थी जयंती को मनाया गया। वहीं उनके स्मृति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जनकल्याण के लिए यज्ञ किया गया। मनमोहन गौतम ने लालचंद प्रार्थी को याद करते हुए कहा कि प्रार्थी जी ने सारा जीवन साहित्य,जनसेवा व समाजसेवा में समर्पित किया। लालचंद प्रार्थी ने यहां की संस्कृति को देश-विदेश में पहुंचाया। वे प्रदेश के पहले भाषा एवं संस्कृति रहे,इसके अलावा वन व राजस्व मंत्री भी रहे। उन्होंने यहां की स्थानीय बोली का भी उत्थान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!