रवि ठाकुर सहित कांग्रेस के 6 विधायकों ने ओढ़ा भगवा चोला,लाहुल की राजनीति में बबाल

Spread the love

नीना गौतम कुल्लू। आखिरकार हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी विधायकों ने भगवा चोला धारण कर दिया है। जन्मजात कांग्रेसी लाहुल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर भी अब भाजपा के हो गए हैं और जय श्रीराम करने लग पड़े हैं। जिस कारण लाहुल-स्पीति की राजनीति में उबाल आ गया है। रवि ठाकुर का परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेसी है। रवि ठाकुर की माता लता ठाकुर प्रदेश विधानसभा में पहली महिला विधायक रही है। पहली महिला विधायक के बेटे रवि ठाकुर आज भगवा चोला पहनकर अपने कांग्रेसियों को कैसे मुंह दिखाएंगे इस बात को लेकर लाहुल-स्पीति में चर्चा चल पड़ी है। लाहुल-स्पीति की जनता का कहना है कि उन्होंने रवि ठाकुर को व्यक्तिगत नहीं बल्कि कांग्रेस को जनादेश दिया है जिसका उन्होंने अनादर किया है। अब देखना यह है कि क्या रवि ठाकुर भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ते हैं या फिर कुछ और दांव खेलते है। फिलहाल रवि ठाकुर के खिलाफ लाहुल की कांग्रेस हो चुकी है। उधर देखना यह है कि क्या एक तलवार में दो मायने रह पाएगी या नहीं।

क्योंकि वहां से भाजपा के नेता डाक्टर राम लाल मार्कंडेय हैं और पूर्व में मंत्री रह चुके हैं। रवि ठाकुर सहित इन विधायकों ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पार्टी मुख्यालय में इन्हें पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इन बागी विधायकों ने हिमाचल में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट किया था। जिससे कांग्रेस कैंडिडेट हार गए थे।

भाजपा ने सभी बागी विधायकों को उपचुनाव में टिकट देने का भरोसा दिया है। इस शर्त के साथ इन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। बताया जा रहा है कि बागी विधायक अब सुप्रीम कोर्ट में अपनी सदस्यता बचाने को दी गई याचिका भी वापस ले लेंगे।भाजपा जॉइन करने के बाद ये लोग जल्द हिमाचल प्रदेश लौटेंगे। कांग्रेस के सभी बागी बीते 28 फरवरी से ही प्रदेश से बाहर हैं और CRPF के सुरक्षा घेरे में है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीते सप्ताह ही इनके परिवार की सुरक्षा के लिए भी घरों के बाहर CRPF के 10-10 जवान तैनात किए हैं।नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन बीते 10 दिन से इन विधायकों को पार्टी में शामिल करने में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!