बड़ी खबर: हिमाचल की छह सीटों पर होंगें चुनाव,बागियों को बड़ा झटका,लोकसभा चुनाव के साथ ही होंगें चुनाव

Spread the love

तूफान मेल न्यूज,शिमला। हिमाचल में सातवें चरण में पहली जून को चुनाव होगा। छ सीट पर उपचुनाव होंगें, चार जून को आयेंगे नतीजे। चुनाव आयोग की घोषणा। कांग्रेस के बागियों को बड़ा झटका।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने हिमाचल की खाली घोषित की जा चुकी 6 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव का ऐलान कर दिया। इनमें धर्मशाला, गगरेट,लाहुल-स्पीति सुजानपुर, बड़सर और कुटलैहड़ विधानसभा सीट शामिल है।
यह छह सीटें कांग्रेसी विधायकों को निलंबित किए जाने के बाद खाली हुई हैं। इन विधायकों ने राज्यसभा सीट के लिए क्रॉस वोटिंग की थी। वोटिंग करने के बाद विधानसभा स्पीकर कुलदीप
सिंह पठानिया ने कांग्रेस के 6 विधायकों को अयोग्य
ठहरा दिया था। धर्मशाला से सुधीर शर्मा, लाहुल-स्पीति से रवि ठाकुर, सुजानपुर से राजेंद्र राणा,
गगरेट से चैतन्य शर्मा, बड़सर से आईडी लखनपाल और कुटलैहड़ से कांग्रेस के देवेंद्र कुमार भुट्टो विधायक थे। अब इन छह सीटों पर लोकसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव होंगें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!