तुफान मेल न्यूज, कुल्लू.
पीड़िता की शिकायत पर 8 मार्च को महिला थाना कुल्लू में एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में धारा 376, 312 तथा 323 IPC के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़िता द्वारा आरोप लगाया गया है कि आरोपी शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था तथा करीब एक वर्ष पूर्व पीड़िता गर्भवती हुई तो आरोपी ने पीड़िता को कोई दवाई दी तथा पीड़िता का गर्भपात करवा दिया।

अब आरोपी ने पीड़िता के साथ शादी से मना कर दिया है तथा किसी अन्य लड़की से शादी करना चाहता है। आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की है।
उपरोक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को 08.03.2024 को पुलिस द्वारा गिरिफ्तार किया गया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश करके 14 दिन का न्यायिक हिरासत रिमांड हासिल किया गया है। अन्वेषण जारी है।