Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
तूफान मेल न्यूज, दिल्ली ।
हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में मचे सियासी तूफान के बीच सीएम सुक्खू को दिल्ली तलब किया गया है। सुक्खू को प्रियंका गांधी ने दिल्ली बुलाया है। इस दौरान हिमाचल में अचानक बिगड़े हालात और सरकार गिरने तक की बात को लेकर प्रियंका की नाराजगी सामने आ सकती है।
इससे पहले प्रियंका मंत्रियों से भी मुलाकात कर चुकी हैं। 4 मार्च को डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने दिल्ली जाकर प्रियंका से मुलाकात की थी।

उनके साथ पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद थे। इससे पहले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य प्रियंका गांधी से मिले थे। कल 6 मार्च को इंडस्ट्री मंत्री हर्षवर्धन को दिल्ली बुलाया गया था। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सीएम सुक्खू पर 6 बागी विधायकों की वापसी को लेकर दबाव बन सकता है। हालांकि, इन्हें विधानसभा से अयोग्य करार दिया जा चुका है। मगर पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का होलीलॉज गुट इनकी पैरवी कर रहा है।
प्रतिभा के मंत्री बेटे विक्रमादित्य खुद 2 बार बागियों से चंडीगढ़ में मुलाकात कर चुके हैं। हालांकि, बागियों की बयानबाजी से उनकी वापसी के आसार कम नजर आ रहे हैं।
