देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया नारी शक्ति के लिए
बेहतरीन कार्य:गोविंद ठाकुर
तुफान मेल न्यूज, कुल्लू
देखें ,,,,
जिला के चारों मंडलों कुल्लू मनाली,बंजार तथा आनी में आज नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।मनाली मंडल के पतलीकुल्ह में बड़े स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारी शक्ति वंदन समापन समारोह कार्यक्रम के अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत हुआ है। आज देश विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर उभरा है।वोह दिन भी दूर नहीं जब देश प्रधान मंत्री के नेतृत्व में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रधान मंत्री ने इस कार्यकाल में नारी के सम्मान के लिए बहुत कार्य किए हैं।

सबसे बड़ा कार्य इस कार्यकाल में लोकसभा और विधानसभा में माहिलों के लिए 33% सीटों का आरक्षण बिल पारित किया जाना है। देश की नारियों को बड़ी संख्या में प्रधान मंत्री आवास योजना का स्वामित्व बना कर उनका सम्मान बढ़ाया है।उन्होंने उपस्थित महिलाओं से समाज में कमज़ोर वर्ग की मदद करने के लिए आगे आने को कहा।उन्होंने बताया की नशे जैसी बुराईयों को समाप्त करने में महिलाओं को भी आगे आ कर कार्य करना चाहिए,ताकि नशे की बुराई को जड़ से मिटाया जा सके। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा व पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों से मोदी सरकार की नीतियों व
कार्यक्रमों को जन जन पहुंचाने का आग्रह किया।ताकि इसका लाभ हर वर्ग को मिले।उन्होंने बताया की आने वाले चनावों में प्रधान मंत्री के किए आवाहन अब की बार 400 पार,फिर एक बार मोदी सरकार के लक्ष्य पर कार्य करते हुए हिमाचल में भी लोकसभा की चारों सीटें भाजपा को जिताएगी।

पूर्व जिला अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भीम सेन शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर मनाली मंडल के अध्यक्ष ठाकर दास,महामंत्री वागेश शर्मा,जोगिंद्र मेहरा,इस कार्यक्रम की प्रमुख सुदर्शना ठाकुर,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी,जिला भाजपा प्रवक्ता रुक्मणि जोशी,महिला आयोग की पूर्व सदस्या मंजरी नेगी,जिला परिषद सदस्य मीना ठाकुर सhit विभिन्न पंचायतों के प्रधान बी डीi सी सदस्य, सहित बडी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।कुल्लू, बंजार तथा आनी मंडल में भी नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आनी मंडल में जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया।