प्रधान मंत्री की नीतियों को जन -जन तक पहुंचाए युवा मोर्चा कार्यकर्ता: सुनील नेगी

Spread the love

आने वाले लोक सभा चुनावों प्रदेश में भाजपा चारों सीटें जीतेंगी
तूफान मेल न्यूज,कुल्लू
युवा चौपाल अभियान की बैठक शमशी में भाजपा युवा मोर्चा जिला अधयक्ष जनेश ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवम् मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुनील नेगी, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव पृथ्वी राज ठाकुर , प्रदेश प्रबक्ता देवेंद्र ठाकुर , प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रणवीर ,दिनेश राजपूत जिला महामंत्री यान चंद , चिराग ठाकुर , ओर सहित जिला पदाधिकारी ,सद्स्य , चारों मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे।
इस विशेष बैठक में भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा सुनील नेगी ने जिला कुल्लू युवा मोर्चा की तैयारियों के अवलोकन तथा उसमें तेजी लाने के संबंध में विशेष चर्चा की।


सुनील नेगी ने बताया कि इस समय देश में अमृत काल चल रहा है, देश अपनी सांस्कृतिक विरासत को तेज गति से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के समर्थन व समर्पण से आज भारत विश्व की ग्यारहबी अर्थव्यवस्था से पांचवी अर्थव्यवस्था बनकर एक लंबी छलांग लगा चुका है।
प्रधान मंत्री ने 2024 के बाद अपने तीसरे कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था को पहले तीन में लाने का लक्ष्य रखा है।
प्रधान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत गौरवमयी पुरातन संस्कृति व वैभव को प्राप्त कर रहा है। सुनील नेगी ने कहा कि अब बारी हम सब युवाओं की है कि हम ऊर्जा के साथ कमर कस कर जन -जन तक देश के प्रधानमन्त्री मोदी के नेतृत्व क्षमता व नीतियों को जन -जन तक पहुंचाए ताकि भाजपा इस बार 400 का लक्ष्य पार कर सके । सुनील नेगी ने बताया कि आने वाले लोक सभा चुनावों प्रदेश में भी भाजपा चारों सीटें जीतेंगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!