केंद्र में भाजपा का कोई विकल्प नहीं, भाजपा की हैट्रिक निश्चित: शौरी


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

देश हित में भाजपा जनता की पहली पसंद
तूफान मेल न्यूज,बंजार।
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र संगठनात्मक मज़बूती के लिए बूथ स्तर पर गाँव चलो अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बंजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेंद्र शौरी भी विभिन्न बूथों पर स्वयं जाकर जनता की नब्ज टटोल रहे हैं व मोदी सरकार की उपलब्धियों व केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रचारित va प्रसारित कर रहे हैं। कोइशूधार, सोझा, चनौन बूथों पर विधायक शौरी ने गाँव चलो अभियान के तहत घर द्वार जनता से संवाद किया। विधायक शौरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार केंद्र में एक मजबूत सरकार की स्थापना करने जा रही है, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात जैसे बड़े राज्यों में तो भारतीय जनता पार्टी क्लीन स्वीप करने वाली है और उत्तर प्रदेश में भी 70 के क़रीब सीटें भाजपा की झोली में आएँगी।

जनता ने मन बना लिया कि केंद्र में भाजपा ही देश हित में कार्य करने वाली सरकार पुन: गठित करेगी। उन्होंने कहा कि यह भारत की जनता की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल कार्य पर मोहर है। हिमाचल प्रदेश में भी एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी चारों लोकसभा सीटों पर बड़ी विजय प्राप्त करेगी, सर्वे के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को 60% वोट मिलेंगे और कांग्रेस को केवल 29% जो कि भाजपा के वोट प्रतिशत का आधे भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में भी सभी 68 विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी विजय प्राप्त की थी और इस बार भी ऐसा ही नतीजा रहेगा।

उन्होंने कहा की कांग्रेस का 10 साल का कार्यकाल मंद व निराशाजनक रहा है और भाजपा का 10 साल का कार्यकाल अविस्मरणीय उपलब्धियों से भरपूर।
कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल (2004-14) में देश की अर्थव्यवस्था से लेकर सड़क, रेल और विदेशी प्रयत्क्ष निवेश तक खस्ताहाल था, जबिक 2014 के बाद मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में भारत ने दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से लेकर हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए। कांग्रेस सरकार में स्टार्टअप की संख्या मात्र 350 थी, जबकि मोदी सरकार में स्टार्टअप की संख्या बढ़कर 1,17,257 हो गई। कांग्रेस सरकार में भारतीय अर्थव्यवस्था की गिनती फ्रेजाइल-5 में होती थी, जबकि मोदी सरकार में भारत, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। जल्द ही भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है और जनता इस बात की महता से परिचित है व इसीलिए भाजपा के हक़ में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!