तूफान मेल न्यूज,कुल्लू।
देखें वीडियो,,,,,,
ग्राम परिक्रमा यात्रा के तहत मोदी सरकार की नीतियों को जनजन तक पहुंचाया जाएगा। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने कही। वे यहां कुल्लू के देवसदन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा शुरू की गई ग्राम परिक्रमा यात्रा के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। इसके बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह यात्रा पूरे एक माह तक चलेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गरीब व कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक इस यात्रा के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का किसानों,मजदूरों को कैसे लाभ मिले इस बात की चर्चा इस यात्रा के दौरान की जाएगी ताकि सभी मजदूर व किसान इन योजनाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को भी जनता के बीच उजागर किया जाएगा। जिस तरह से कांग्रेस सरकार ने हमको 10 ग्रांटियां दी और एक भी पूरी नहीं की और झूठ बोलकर सत्ता हथियाई यह सब बातें जनता को बताई जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहली कैबिनेट में एक लाख नोकरियां देने का वादा किया था लेकिन नोकरियां तो दूर 10 हजार नोकरियां खत्म कर दी। कहा था किसानों को गोबर दो रुपए किलो खरीदा जाएगा और अब कहा जा रहा है कि किसानों से खाद दो रुपए किलो खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि दो रुपए किलो खाद इस सरकार को कौंन देगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने झूठ बोल कर जनता को गुमराह किया है।