तूफान मेल न्यूज,शिमला। प्रदेश की राजधानी शिमला में लैंडस्लाइड होने से दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 6:15 बजे के करीब जुन्गा मार्ग पर अश्वनी खड्ड में लैंडस्लाइड हुआ। जिसमें मजदूरों के दबे होने की सूचना मिली। अभी तक दो शवों को मलबे से निकाल लिया गया है, जिन्हें आईजीएमसी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिमला पुलिस व SDRF टीम मलबे को हटा रही है, ताकि कोई भी और मजदूर मलबे में दबा न रह जाए, हालांकि अभी तक मलबे में दो ही मजदूरों के दबे होने की सूचना मिली है, जिन्हें बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना दौरान कुछ मजदूरों ने भाग कर जान बचाई हैं।
मृतकों की पहचान राकेश (31) ओर राजेश (40) के रूप में हुई है। दोनों बिहार के रहने वाले थे और यहाँ मजदूरी करते थे। उधर, डीसी शिमला अनुपम कश्यप ने मेहली-जुन्गा रोड पर भूस्खलन की घटना का जायजा लिया है और अन्य मजदूरों से बातचीत की है।
लैंडस्लाइड से दो मजदूरों की दबकर मौत
