लोकसभा चुनावो से पहले होगी निष्कासित कार्यकर्ताओं की घर वापसी

Spread the love

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी तैयार कर रही सूची
चुनावो को लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का लिया जाएगा मार्गदर्शन
तूफान मेल न्यूज,कुल्लू।
हिमाचल प्रदेश में अब लोकसभा चुनावो को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं अब विधानसभा चुनावों में निष्कासित किए गए कार्यकर्ताओं की घर वापसी भी होने वाली है और कांग्रेस पार्टी ने इसके लिए पूरी रिपोर्ट तैयार करनी भी शुरू कर दी है। अब लोकसभा चुनाव से पहले निष्कासित कार्यकर्ताओं को पार्टी के भीतर लाया जाएगा। ताकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी जीत को सुनिश्चित कर सके। जिला कुल्लू में भी कांग्रेस ने अब इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है और ब्लॉक स्तर पर निष्कासित किए गए कार्यकर्ताओं की भी सूची तैयार की जा रही है। ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयार है और राज्य स्तर पर भी कांग्रेस पार्टी के विभिन्न संगठनों के साथ बैठक की गई है। ऐसे में अब जिला कुल्लू में भी पहले एक जिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा और उसके बाद ब्लॉक स्तर पर भी कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन किए जाएंगे। कांग्रेस पार्टी अपने पुराने कार्यकर्ताओं का भी आशीर्वाद लगी और उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा। ताकि हिमाचल प्रदेश के चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को जीत हासिल हो सके। सेस राम आजाद ने बताया कि जिस तरह से सरकार के द्वारा सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम चलाया गया है इस तरह से अब कांग्रेस कार्यकर्ता भी गांव-गांव का रुख करेंगे और 1 साल के भीतर प्रदेश में सरकार के द्वारा जो जनता के हित के लिए काम किए गए हैं। उसका व्यापक का प्रचार किया जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर भी बैठक की जाएगी और अधिक से अधिक लोगों को भी कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनावो को लेकर पूरी तरह से तैयार है और राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इन चुनावों को लेकर उत्साह हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!