तूफान मेल न्यूज,अयोध्या।
देखें वीडियो,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भगवान रघुनाथ जी कुल्लू के प्रमुख छड़ीबरदार महेश्वर सिंह भगवान रघुनाथ की चरण पादुका लेकर अयोध्या पहुंच गए हैं। वहां उनका भव्य स्वागत किया गया और उन्होंने भगवान श्रीराम को कुल्लू रघुनाथ मंदिर से भेजी गई चरण पादुका भेंट की। इसके अलावा चाऊंर व अन्य अंग वस्त्र भी भेंट किए। इसके बाद महेश्वर सिंह रविवार सुबह भगवान त्रेतानाथ मंदिर पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना की। गौर रहे कि कुल्लू में जो भगवान रघुनाथ जी की मूर्ति है वह अयोध्या के त्रेता मंदिर से ही लाई गई है जिसको भगवान राम ने अपने हाथों से बनाया है। 1651 ईस्वी में राजा जगत सिंह के समय यह मूर्ति यहां कुल्लू लाई गई थी और उसके बाद भगवान राम की पूजा होने लगी। यही नहीं भगवान राम के सभी आयोजन उस समय से यहां मनाए जाने लगे जिसमें दशहरा पर्व,बसंत पंचमी सहित कई अन्य आयोजन है।

राजा जगत सिंह को भगवान रघुनाथ जी की मूर्ति का चरणामृत करने के बाद कुष्ट रोग से मुक्ति मिली थी और तभी उन्होंने कुल्लू का राजपाट भगवान के चरणों में समर्पित किया था और खुद भगवान रघुनाथ जी के मुख्य छड़ीबरदार बन गए थे। वर्तमान में महेश्वर सिंह प्रमुख छड़ीबरदार हैं और वे भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या में आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने वहां पहुंचकर भगवान राम को जहां चरण पादुका भेंट की वहीं त्रेतानाथ मंदिर जाकर पूजा अर्चना भी की।
