कांग्रेस की सरकार सिर्फ विचार की सरकार: गोविंद ठाकुर


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

जे ओ ए भर्ती मामले में सीएम का बयान निंदनीय
तूफान मेल न्यूज,कुल्लू।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सिर्फ विचार करने वाली सरकार रह गई है और विकास कार्यों में भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सिर्फ विचार की ही बातें करते रहते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री को अब विचार से बाहर आना चाहिए और प्रदेश के विकास कार्यों की ओर ध्यान देना चाहिए। हिमाचल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री से जब भी विकास के बारे में सवाल किया जाता है।

तो वह सिर्फ यही जवाब देते हैं कि इस पर विचार किया जा रहा है। जबकि प्रदेश विचार से नहीं विकास से चलता है। ऐसे में कांग्रेस के नेता विचार को अपने दिमाग से निकाल दें और प्रदेश के विकास कार्यों के लिए ही अपने दिमाग का इस्तेमाल करें। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि जे ओ ए भर्ती मामले में भी बीते दिनों मुख्यमंत्री के द्वारा जो बयान दिया गया वह निंदनीय है। मुख्यमंत्री ने बेरोजगार युवाओं को यह कहा कि वे पहले मंत्रियों को मनाए और उसके बाद जे ओ ए का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। जबकि कांग्रेस सरकार युवाओं को रोजगार देने के नाम पर सत्ता में आई थी और आज युवाओं को सरकार के खिलाफ ही धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। गोविंद ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस सरकार का समय केवल विचार का ऐसा लगता है कि आने वाले 5 साल केवल विचार ही करती रहेगी और बेरोजगारी कम करने का वादा करने वालो कांग्रेस खुद बेरोजगारी को बढ़ावा देते हैं। आज सभी मोर्चे सड़कों पर है सरकार की खिलाफत कर रहे हैं। आज सरकार गेस्ट फैकल्टी रखने की बात करते हैं और उसके बाद फिर विचार की बात करते हैं। जब भी यह सरकार गिरना शुरू करती है तो अपने आप को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के ऊपर दोषारोपण करती है। ऐसे में कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे करने में जुटी हुई है। गोविंद ठाकुर ने कहा कि केंद्र से हिमाचल प्रदेश को पिछले वर्ष 33000 करोड़ से अधिक की राशि आई और आपदा प्रबंधन के लिए भी 3000 करोड़ से अधिक की राशि आई। ऐसे में जो राशि आई। सरकार ने उसका कुप्रबंधन कर अपने चहेतो को फायदा देने का प्रयास किया। हालांकि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए एक पैसे की कमी नहीं रखी पर इन्होंने केवल मात्र दोषारोपण कर केंद्र सरकार को बदनाम करने का काम किया। ऐसे में अब यह सरकार केवल 5 साल विचार की सरकार, कुप्रबंधन की सरकार है और छल कपट और झूठ की सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!