तूफान मेल न्यूज,आनी:- बीती रात को पुलिस उपमंडल आनी के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बागीपुल के समीप एक कार गाड़ी अल्टो 800 नंबर एचपी 34 ए 8260 दुर्घनाग्रस्त हो गई है। गाड़ी मुख्य सड़क से 50 मीटर स्कूल सड़क मार्ग पर जा गिरी। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी “चंद्रशेखर कायथ” ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात को बागीपुल में एक कार का दुर्घटना का मामला सामने आया है। इस दुर्घटना की सूचना जब आसपास के लोगों को मिली तो परिजनों ने घटनास्थल से दोनों सवार व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए निजी वाहन में सिविल अस्पताल निरमंड के लिए ले जा रहे थे,. अचानक एक व्यक्ति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। और दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसको रामपुर के खनैरी अस्पताल पहुंचाया है।
मृतक की पहचान बलदेव सुपुत्र डोला राम गांव देव पांगड़ा डाकघर पोशना तहसील निरमंड के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति प्रीतम सुपुत्र जटु राम गांव शलाट डाकघर शमानी तहसील निरमंड का निवासी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम खनैरी अस्पताल में कराया गया और शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं घायल व्यक्ति का उपचार रामपुर के खनैरी अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बागीपुल स्कूल समीप एक कार दुर्घटना में एक की मौत. और एक घायल
