तुफान मेल न्युज, चंबा।
जिला चंबा में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जहां गदियाली मोड़ के पास एक टेंपो गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चालक घायल हुआ है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय रविंद्र गर्ग पुत्र रमेश कुमार गांव सरार, डाकघर लिग्गा, तहसील सलूणी के रूप में हुई है। वहीं घायल चालक की पहचान 21 वर्षीय राहुल ठाकुर पुत्र तुला राम गांव पधर के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राहुल ठाकुर और रविंद्र गर्ग टेंपो लेकर सरार से बजमौता की ओर आ रहे थे। इसी दौरान जब वह गदियाली मोड़ पर पहुंचते ही चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और टेंपो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में दोनों व्यक्ति घायल हो गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को खाई से निकालकर सिविल अस्पताल सलूणी पहुंचाया।जहां पर चिकित्सक ने रविंद्र गर्ग को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया गया। डीएसपी सलूणी राजन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सलूणी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।