तुफान मेल न्युज,कांगड़ा
जिला कांगड़ा के पालमपुर में पुलिस ने एक युवक को 1.107 किलोग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान खेम राज निवासी शारनी तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम कालू दी हट्टी के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां से पैदल जा रहा था। तभी पुलिस की टीम को सामने देखकर वह घबरा गया। जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.107 किलोग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी लोकेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है।