तूफान मेल न्यूज,मंडी। हिमाचल के जिला मंडी के पंडोह क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। ग्राम पंचायत सयोग में लकड़ी काटते समय पेड़ से गिर कर एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान उमा देवी (40) पत्नी दुनी चंद गांव सोझा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उमा देवी तीन अन्य महिलाओं के साथ लकड़ी लाने घर के साथ ही सोझा जंगल में गई थी।
उमा देवी ने चीड़ की टहनियों को काट रही थी कि अचानक पेड़ जड़ों के साथ ज़मीन पर उखड़कर गिर गया और वह भी पेड़ के साथ ही गिर गई। पत्थर पर गिरने से उमा खून से लथपथ हो गई और बेहोश हो गई। उमा को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए जोनल अस्पताल तक पहुंचा। लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी
पेड़ से गिरकर महिला की मौत
