गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत,एक गिरफ्तार

Spread the love

तूफान मेल न्यूज,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के थाना देहरा के तहत ग्राम पंचायत लोअर सुनहेत के फेरा नामक स्थान पर एक व्यक्ति की जंगल में गोली लगने के कारण मौत हो गई।
मृतक की पहचान विजय कुमार (40) गांव मूहीं (सलांगड़ी) निवासी के रूप में हुई है। इस मामले में गोली चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय कुमार एक अन्य व्यक्ति के साथ जंगल में शिकार करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान अचानक ही विजय को गोली लग गई जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया गया।
डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!