देखें वीडियो,,,,,,,,,,,कुल्लू में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने बाली विभिन्न विभूतियां सम्मानित

Spread the love

तूफान मेल न्यूज,कुल्लू।

देखें वीडियो,,,,,,,,,,,

रविवार को देव सदन भवन कुल्लू में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संस्था ओर प्राइड ऑफ नेशन हिमाचल के द्वारा समाज में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर रहे लोगों और विभिन्न संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि डॉक्टर सत्यव्रत वेद, विशेष अतिथि डॉ सूरत राम ठाकुर, विशेष अतिथि एलिमेंट्री ऑफिसर जीवन बाला शर्मा, विशेष अतिथि सुप्रसिद्ध संगीतकार डॉ विद्यासागर ओर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संस्था की अध्यक्षा रानी सीमा नेगी ने सम्मान समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके किया।

इसके बाद सम्मान समारोह की शुरुआत करते हुए रानी सीमा नेगी ने सभी को संम्बोधित करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ओर प्राइड ऑफ नेशन हिमाचल संस्था के कार्यों से सभी को अवगत कराया। इसके बाद कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ सत्यव्रत वैध ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय के अंतर्गत ई क्षेत्र में किस तरह के कार्य करने की जरूरत इस पर अपनी राय रखते हुए बेटियों को पढ़ाने के साथ साथ उन्हें खुद को साबित करने के लिए भी सहयोग की अपील की। इसके बाद महिला एवं बाल विकास में सुपरवाइजर बनीता ठाकुर ने भी महिलाओं के उत्थान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सार्थकता को बनाए रखने की दिशा में होने वाले प्रयासों पर अपने विचार सांझा किये।

इसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी महिलाओं, पुरुषों और संस्थाओं को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को सराहा गया।
बॉक्स:
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संस्था के द्वारा सम्मानित किए गए।

रिद्धि-सीधी फाउंडेशन, लाल विनोद कुमारी, राजेश कटोच हेड कांस्टेबल पुलिस, दोत राम पहाड़िया, मोहन लाल, जय बंटी, कपूर कुमार, कला वर्मा, आंनद नेगी, भरत नेगी किन्नौर, हिना गुलेरिया, प्रकाश फाउंडेशन, कमला ठाकुर, विनीता, कमलेश कुमार, शाम चंद आजाद, सोनिया प्रकाश, अनाया, नीलू राजपूत, तृप्ता शर्मा, नीलम राजी, रजत कुमार, पवन के मस्ताना, कुशल वर्मा, डेविड, पीयूष महंत, ओम, ओय, ओपी बौद्ध, कांता राणा, विधा नेगी, संजीव कुमार, गुंजन शर्मा, देव राज शर्मा, आंनद नेगी, गोपाल चौधरी, भरत नेगी, लता भारद्वाज, किशन लाल ठाकुर, कल्पना ठाकुर, मंजू ठाकुर, सुदर्शना ठाकुर, वीर सिंह, पीहू, कृष्णा ठाकुर, कल्पना ठाकुर, प्रेम ठाकुर, ममता ठाकुर, स्व.परस, रामदेव कपूर, अल्वी ठाकुर, सुमन पराग गौड, हंस राज, धनी राम ठाकुर, गोपाल चौधरी, दीप लाल भारद्वाज, कमलेश, काजल शर्मा, बालकु राम, अशोक मोष्टा, कल्पना डोली, सिद्धार्थ, मानवी शर्मा, लता देवी, हीरा देवी, तुलसी देवी सहित एक दर्जन आंगनबाड़ी वर्करज को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!