तूफान मेल न्यूज,आनी
उपमंडलाधिकारी निरमण्ड मनमोहन सिंह ने ऐतिहासिक बूढ़ी दिवाली निरमण्ड में विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को यहाँ आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया और कहा कि महिलाओं का हमारी समृद्ध संस्कृति के संरक्षण व संबर्धन में अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला के उपमंडल निरमंड की बूढ़ी दिवाली का ऐतिहासिक महत्व है।यह मेला जहाँ हमारी समृद्ध संस्कृति के संरक्षण व संबर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है वहीं युवाओं को भी इससे रु ब रु करवाता है।उन्होंने कहा कि आज महिला मंडलों की लोक नृत्य प्रतियोगिता में महिलाओं द्वारा विलुप्त हो रहे गानों व पारम्परिक नाटियों का प्रदर्शन सराहनीय है।

उन्होंने इस अवसर पर उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस समिति निरमंड द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया तथा स्वंय भी रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए निरमण्ड में उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस सोसायटी का गठन किया गया है।

उन्होंने लोगों से भी पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रेडक्रॉस समिति से जुड़ने का आवाहन किया।
मनमोहन सिंह ने इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत निरमण्ड की अध्यक्ष ममता रानी.तहसीलदार जयगोपाल शर्मा. खण्ड विकास अधिकारी निरमण्ड व स्थानीय पंचायत प्रधान व अन्य उपस्थित थे।
