तुफान मेल न्युज, रामपुर।
हिमाचल प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे हो रहे है। ऐसा ही मामला राजधानी शिमला के रामपुर का है। बता दें यहां एक एचआरटीसी बस ब्रेक फेल होने की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में 2 यात्रियों को चोटें आई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, एचआरटीसी बस सुबह करीब 8:00 बजे रामपुर जा रही थी। इस दौरान पंचायत मुनिश से करीब 200 मीटर की दूरी पर अचानक ही बस की ब्रेक फेल हो गई। जिसके बाद चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
हालाँकि गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे