देखें वीडियो:आक्रोश रैली में गरजे भाजपा नेता,सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तूफान मेल न्यूज,कुल्लू।

देखें वीडियो,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

प्रदेश सरकार की नाकामियों के विरोध में कुल्लू जिला भाजपा ने निकाली रोष रैली।
सरवरी से ढालपुर तक रैली के माध्यम प्रदेश सरकार के खिलाफ  जम कर नारेबाजी की।
प्रदेश सरकार का एक बर्ष का कार्यकाल रहा बेहद निराशाजनक:गोविंद ठाकुर

कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार को अपना कार्यकाल पूरा किया 1 साल का समय हो गया। लेकिन यह साल पूरा नाकामियों से भरा रहा कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के लाखों लोगों को समस्याएं उठानी पड़ी और आज भी कांग्रेस सरकार अपने किसी भी गारंटी को पूरा नहीं कर पाई है। यह बात ढालपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहीं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के 1 साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में जिला कुल्लू में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सरवरी से होते हुए ढालपुर पहुंची। जहां पर कांग्रेस सरकार की नाकामियों की भी निंदा की गई। वहीं उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हजारों लोग बेघर हो गए और आज भी वह लोग अस्थाई शिवरों में रह रहे हैं। कांग्रेस सरकार के द्वारा आज तक उन लोगों के रहने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा धनराशि भेजी गई। लेकिन उसका भी कांग्रेस सरकार के द्वारा गलत तरीके से आवटन किया गया। कांग्रेस ने अपने चहेतो को इसका फायदा पहुंचाया। जब जिला कुल्लू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। तो उसके बाद यह बात सामने आई कि कांग्रेस के द्वारा अपात्र लोगों को इसका लाभ पहुंचाया गया। जिसके चलते मणिकरण पटवार सर्कल के पटवारी को भी सस्पेंड किया गया। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से कुल्लू मनाली के पर्यटन को भी खासा नुकसान पहुंचा और सरकार की गलत नीतियों से तीन माह तक यहां के पर्यटन कारोबारी बेरोजगार रहे। कांग्रेस सरकार के द्वारा बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर अचानक से टैक्स बहुत अधिक बढ़ा दिया गया। जिसके चलते पर्यटक हिमाचल आने की बजाय उत्तराखंड व जम्मू कश्मीर के पर्यटन स्थलों की ओर चले गए। धरने को संबोधित करते हुए


बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कांग्रेस सरकार को गिरते हुए कहा कि पर्यटन कारोबार के बाद सरकार के द्वारा हिमाचल प्रदेश में क्रशर को बंद करने का फैसला लिया गया और भवन निर्माण सामग्री की कालाबाजारी भी इसमें बढ़ गई। लोगों के भवन निर्माण के सपने अधूरे रह गए और आज भी अधिक दामों पर भवन निर्माण कर रहे लोगों को रेट व बजरी खरीदनी पड़ रही है। यह सब कांग्रेस सरकार की 1 साल के भीतर लिए गए गलत नतीजा का परिणाम है और अब प्रदेश की जनता भी कांग्रेस सरकार की नाकामियों की हर जगह निंदा कर रही है। सुरेंद्र शौरी का कहना है कि कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार से कर्ज ले रही है और कर्ज लेकर वह अब अपना जश्न मना रही है। जबकि उन्हें चाहिए कि वह केंद्र सरकार से मिलने वाले पैसे से विकास कार्यों को तेज करें। ताकि उस धनराशि के माध्यम से प्रदेश के लोगों को फायदा मिल सके। इस दौरान हिमाचल प्रदेश भाजपा के मीडिया सह प्रभारी अमित सूद ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार हर मंच से अपनी गारंटीयों की बात कह रही है कि उन्होंने अपनी गारंटी पूरी कर ली है। जबकि धरातल पर सच्चाई कुछ और है। केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए करोड़ों रुपए की धनराशि दी जा रही है। लेकिन उस धनराशि का भी कांग्रेस सरकार के द्वारा सही उपयोग नहीं किया जा रहा है। अब आने वाले समय में भी भाजपा के द्वारा कांग्रेस की गलत नीतियों के बारे में आम जन को जागरूक किया जाएगा। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि दशहरा उत्सव के दौरान भी यहां पर सरकार प्रशासन के द्वारा कहीं अनियमितता बरती गई। आज जिला कुल्लू पर विकास कार्य बंद पड़े हुए हैं और कांग्रेस के नेता अपने चाहिता को फायदा देने में जुटे हुए हैं। ऐसे में भाजपा लगातार कांग्रेस की गलत नीतियों का विरोध कर रही है और जनता आज सड़कों पर उतरकर अपना आक्रोश भी दिख रहे हैं। आनी के विधायक लोकेंद्र लोकी, वरिष्ठ नेता नरोतम ठाकुर,ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर,जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने भी रोष रैली को संबोधित किया।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन शर्मा,अनुसूचित  जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवराज बौद्ध,मनाली नगर परिषद के अध्यक्ष चमन कपूर,वरिष्ठ नेता राहुल सोलंकी ,जिला महामंत्री अमर ठाकुर,बलदेव महंत,किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण विमल,जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्याम कुल्वी,जिला भाजपा प्रवक्ता सौरव भारद्वाज,आदित्य गौतम, रुक्मणि जोशी, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव मनीषा सूद,प्रदेश,कार्यकारिणी सदस्य मीना ठाकुर सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवम् महामंत्री जिला के चारों मडलों के अध्यक्ष महामंत्री सहित भाजपा के  प्रदेश,जिला व मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!