अखिलेश कपूर बने प्रदेश बीजेपी किसान मोर्चा के महामंत्री

Spread the love

कहा ,केंद्र की योजनाओं से किसानों को मिला लाभ
तूफान मेल न्यूज,कुल्लू।
हिमाचल प्रदेश किसान भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा अपनी कार्यकारिणी में विस्तार किया गया है और कुल्लू जिला से संबंध रखने वाले भाजपा नेता अखिलेश कपूर को किसान मोर्चा में प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। अखिलेश कपूर इससे पहले जिला कुल्लू भाजपा महामंत्री के तौर पर कार्य कर रहे थे। ऐसे में अपनी नियुक्ति पर अखिलेश कपूर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन तथा पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री अखिलेश कपूर ने बताया कि उन्हें संगठन के द्वारा जो जिम्मेदारी सौंप गई है। उसका वह पूरी तरह से निर्वहन करेंगे और केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के हित में जो योजनाएं चलाई जा रही है। उसका भी किसानों को लाभ दिया जाएगा। अखिलेश कपूर ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के सम्मान को बढ़ाने के लिए पीएम किसान निधि योजना चलाई गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत भी किसान अपनी फसलों का बीमा करवा कर उन्हें सुरक्षित कर रहे हैं। इसके अलावा भी कई अन्य ऐसी योजनाएं हैं जिसका किसानों के बीच जाकर प्रचार किया जाएगा। ताकि घर द्वार पर उन्हें भाजपा के सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके। वही, अखिलेश कपूर की नियुक्ति पर बंजार के विधायक
सुरेंद्र शोरी, आनी के विधायक लोकेंद्र लोकी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित सूद, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, पूर्व ए पी एम सी अध्यक्ष अमर ठाकुर, बीजेपी नेता नरोतम ठाकुर, जिला कुल्लू बीजेपी अध्यक्ष अरविंद चंदेल जी, मनीषा सूद प्रदेश सचिव महिला मोर्चा, ठाकुर चंद कुल्लू मंडल अध्यक्ष, ठाकर दास मनाली मंडल अध्यक्ष, परमानंद बंजार मंडल अध्यक्ष, योगेश भार्गव आनी मंडल अध्यक्ष, अमर ठाकुर महामंत्री जिला भाजपा, बलदेव महंत महामंत्री, तरुण विमल जिला उपाध्यक्ष, संजीव शर्मा, नैना शर्मा, रुक्मणि जोशी, श्याम कुलवी, वर्षा ठाकुर, मंजरी नेगी,मनाली मंडल महामंत्री भागेश, जोगिंदर मेहरा, देवेंद्र ठाकुर, चमन कपूर, वेद राम ठाकुर, दुनी चंद, शरभ नेगी,गंगा सिंह,दुर्गा ठाकुर,बालमुकुंद राणा,कुल्लू मंडल उपाध्यक्ष दुर्गा ठाकुर,राजेश राठी,सरवन ठाकुर ने बधाई दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!