तूफान मेल न्यूज,आनी। हिमाचल के जिला कुल्लू के आनी उपमंडल में शुक्रवार देर रात हुए एक दर्दनाक कार दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना शुक्रवार देर रात लुहरी-दलाश मुख्य मार्ग पर देर रात घटी जब चारों तरफ अंधेरा पसरा था। लुहरी-दलाश मार्ग पर ओबरी नामक स्थान पर जहां शमशान घाट भी के पास एक बोलेरो केंपर गहरी खाई में जा गिरा है। अंधेरे में ही पास के गांव के लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया है और दो घायलों को रेस्क्यू करके अस्पताल के लिए भेज दिया है। जबकि इस घटना में दो अन्य लोगों की मौत हो गई है। मरने बालों की पहचान शेर सिंह और दलीप के रूप में हुई है जो दलाश पंचायत के सोईधार गांव के रहने बाले थे। दलीप सिंह का शव सुवह तीन बजे ढांक से बरामद किया गया। स्थानीय लोगों व पुलिस ने देर रात तक यहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
DSP आनी चंद्रशेखर ने खबर की पुष्टि की है।
बॉक्स
घायलों की सूची:
नरेश कुमार पुत्र शाउणु राम 33 वर्ष,शीतल कुमार पुत्र देवी सिंह 30 वर्ष गांव सोईधार घायलों में शामिल है।
बॉक्स
मरने बालों की सूची:
शेर सिंह पुत्र जनक दास 68 वर्ष,दलीप कुमार पुत्र रमेश चंद 42 वर्ष गांव सोईधार मरने बालों में शामिल है।