तूफान मेल न्यूज, कांगड़ा
हिमाचल में ऑनलाइन ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। पुलिस द्वारा लोगों को बार-बार ऑनलाइन ठगी को लेकर जागरूक किया जा रहा है। परन्तु फिर भी लोग ठगी का शिकार होते ही जा रहे है। अब एक नया मामला जिला कांगड़ा में भवारना का है, यहां शातिरों ने पासपोर्ट के नाम पर महिला के खाते से हज़ारों रुपए उड़ा लिए है।
पीड़िता महिला ने इस बाबत साइबर क्राइम और भवारना थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसने अपनी बेटी के पासपोर्ट के लिए कुछ दिन पहले आवेदन किया था, लेकिन अभी तक यह पासपोर्ट बन कर घर पर नहीं आया था। इसके बाद महिला ने बेटी के पासपोर्ट का पता करने के लिए वेबसाइट पर ट्रैक किया।
महिला को फोन आया और उन्होंने कहा कि जो पासपोर्ट अप्लाई किया है उसका एरिया पिन कोड नहीं डाला गया है। शातिरों ने महिला से कहा कि वह अब यहीं से ही एरिया कोड दर्ज करवा देंगे। उसके लिए उन्हें दो रुपये दिए गए खाते पर भेजने की बात कही। इसके बाद महिला ने दो रुपये बताए गए खाते पर डाल दिए गए। उसके बाद महिला को उनके खाते से 79,959 पैसे निकलने का मैसेज आया। थाना प्रभारी भवारना केहर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।