हिमाचल में दो दिनों बाद मौसम बदलेगा करवट,होगी बारिश,बर्फबारी

Spread the love

तूफान मेल न्यूज,शिमला।
हिमाचल प्रदेश में 2 दिन बाद मौसम करवट बदलने वाला है। इस दौरान राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत प्रदेश में आज और कल मौसम साफ बना रहेगा।
इसके बाद 7 नवंबर से प्रदेश में फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में 7 से 9 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
इस दौरान उच्च पर्वतीय भागों में बर्फबारी तो मध्य क्षेत्रों में बारिश के आसार है। हालांकि इस दौरान प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

ताजा बर्फबारी से तापमान लुढ़का….
हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों पर हुई ताजा बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा समूचे प्रदेश में सुबह-शाम लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आगामी दिनों के दौरान अगर बारिश और बर्फबारी होती है तो तापमान में और अधिक गिरावट आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!