ब्यास नदी में महिला का शव बरामद

Spread the love

पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी

तूफान मेल न्यूज,मनाली।
पर्यटन नगरी मनाली के रांगड़ी में पुलिस ने ब्यास नदी से एक महिला का शव बरामद किया है। मृतक महिला की अभी तक पहचान नही हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बुधवार को लोगों ने रांगड़ी के समीप ब्यास नदी के किनारे एक शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और छानबीन शुरू की।डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि महिला की पहचान नही हो पाई है। महिला की उम्र 40 से50 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए शवगृह में रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!