प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में आई गिरावट

Spread the love

तूफान मेल न्यूज,शिमला।
प्रदेश के ऊंचाई बाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात से तापमान में गिरावट आ गई है। ऊपरी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से निचले क्षेत्रों सहित उतरी भारत के अधिकतर रज्यों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
राजधानी शिमला के नारकंडा, अटल टनल रोहतांग, मढ़ी, डलहौजी के लक्कड़ मंडी, जोत और कुल्लू के जलोड़ी दर्रे में सीजन का पहला हिमपात हुआ है।

अक्तूबर में शिमला के नारकंडा, हाटू पीक में पहली बार बर्फ गिरी है। पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में 9 से 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जलोड़ी जोत में 12 सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 भी यातायात के लिए अवरूद्ध हो गया है। इससे आनी और निरमंड ब्लॉक की पंचायतों का जिला मुख्यालय कुल्लू से संपर्क कट गया है।
बर्फबारी के कारण तीसरे दिन चार घंटे बाद बहाल हुआ मनाली-लेह मार्ग सोमवार दोपहर 2:00 बजे फिर बंद हो गया। बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। पर्यटकों को मढ़ी तक ही जाने दिया जा रहा है। अटल टनल में भी बर्फ के फाहे गिरने से सोलंगनाला से आगे दो पहिया वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को बारिश, बर्फबारी और गर्ज के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। 18 अक्तूबर तक प्रदेश भर में मौसम खराब बना रहेगा। इसके बाद 19 से 22 अक्तूबर तक धूप खिलने का पूर्वानुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!