अब बंजार कांग्रेस की एकजुटता की उम्मीद
तूफान मेल न्यूज,कुल्लू। प्रदेश कांग्रेस ने बंजार विधानसभा क्षेत्र में बड़े फेरबदल के संकेत देते हुए अध्यक्ष पद पर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तेजा ठाकुर को विराजमान किया है। बंजार विधानसभा के अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर को हटाकर तेजा ठाकुर की ताजपोशी की है। इस खबर से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है कि अन्य विधानसभाओं में भी कभी भी कांग्रेस में फेरबदल हो सकता है। तेजा की ताजपोशी से बंजार कांग्रेस को एकसूत्र ने बांधने का प्रयास किया गया है और तेजा को आपातकालीन स्थिति में जनता के कार्य करने का इनाम मिला है। विधानसभा चुनाव के बाद बंजार कांग्रेस कई गुटों में बंट गई थी तथा निवर्तमान अध्यक्ष इन गुटों को एक जुट करने में असफल रहे हैं जिस कारण कांग्रेस हाईकमान ने एक ऊर्जावान युवा को बंजार की कमान सौंप दी है और इस युवा से कांग्रेस को बड़ी उम्मीदें हैं। क्यास लगाए जा रहे हैं कि तेजा बंजार में कांग्रेस को एक धागे की माला में पिरोने में कामयाब होंगें। हालांकि बहुत सारे मीडिया ने पहले ही खबर दी थी कि बंजार में फेरबदल हो सकता है और तेजा ठाकुर अध्यक्ष हो सकते हैं लेकिन यह खबर सच हो गई है और आज प्रदेश कांग्रेस ने इसकी नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। लिहाजा
बंजार विधानसभा क्षेत्र को भी कांग्रेस का नया अध्यक्ष मिल जा गया है। बंजार की कमान तेजा ठाकुर को सौंप दी गई है। तेजा ठाकुर को हाल ही में आई भारी आपदा में लोगों के बीच काम करने का इनाम मिल गया है। खास बात यह है कि तेजा ठाकुर के जहां होलीलाज के साथ करीबी रिश्ते हैं वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी अच्छे संबंध है। तेजा के अध्यक्ष बनने से बंजार में जहां कांग्रेस की मजबूती की आस है वहीं संतुलन बनने की भी कांग्रेस को उम्मीद है। इससे पहले तेजा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष व जिला कांग्रेस में पदाधिकारी रहे हैं। तेजा ठाकुर मूलतः सैंज घाटी के शंघड़ गांव से हैं। कांग्रेस ने तेजा को कमान देकर क्षेत्र संतुलन बनाने का भी प्रयास किया है। बंजार को एपीएमसी का अध्यक्ष देने के बाद अब अध्यक्ष पद सैंज घाटी को देने से क्षेत्र संतुलन भी बनने जा रहा है। उधर तेजा ठाकुर को बधाई देने का तांता लग गया है और तेजा आज अपने कुल देवता शंगचूल महादेव के पास आशीर्वाद लेने गए।
बंजार कांग्रेस में फेरबदल तेजा ठाकुर बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष
