तेजा ठाकुर होंगें बंजार कांग्रेस के नए अध्यक्ष,कांग्रेस में फेरबदल बड़ी तैयारी

Spread the love

तूफान मेल न्यूज,बंजार। प्रदेश कांग्रेस में बड़े फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। कई स्थानों पर ब्लाक व जिला अध्यक्षों को बदलने की तैयारी हो चुकी है। बंजार विधानसभा क्षेत्र को भी कांग्रेस का नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार बंजार की कमान तेजा ठाकुर संभालने बाले हैं। तेजा ठाकुर को हाल ही में आई भारी आपदा में लोगों के बीच काम करने का इनाम मिलने जा रहा है। खास बात यह है कि तेजा ठाकुर के जहां होलीलाज के साथ करीबी रिश्ते हैं वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी अच्छे संबंध है। तेजा के अध्यक्ष बनने से बंजार में जहां कांग्रेस की मजबूती की आस है वहीं संतुलन बनने की भी कांग्रेस को उम्मीद है। इससे पहले तेजा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष व जिला कांग्रेस में पदाधिकारी रहे हैं। तेजा ठाकुर मूलतः सैंज घाटी के शंघड़ गांव से हैं। कांग्रेस ने तेजा को कमान देकर क्षेत्र संतुलन बनाने का भी प्रयास किया है। बंजार को एपीएमसी का अध्यक्ष देने के बाद अब अध्यक्ष पद सैंज घाटी को देने से क्षेत्र संतुलन भी बनने जा रहा है। उधर तेजा ठाकुर को बधाई देने का तांता लग गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!