विजय ठाकुर बने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मनाली मंडल के अध्यक्ष

Spread the love

तूफान मेल न्यूज,मनाली।
विजय ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मनाली मंडल के अध्यक्ष का नवीन दायित्व सौंपा गया है। युवा एवं तेजतर्रार विजय ठाकुर ग्राम पंचायत पनगां के प्रधान है अपने कार्यकाल में विजय ठाकुर ने अपनी पंचायत को नई ऊंचाईयां प्रदान की है। विजय ठाकुर ने इंजिनियरिंग की पढ़ाई की है।

विजय ठाकुर ने नवीन दायित्व के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, पुर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन एवं खासकर पुर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर का दिल की गहराईयों से धन्यवाद किया है देश एवं प्रदेश के संगठन के सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार प्रकट किया है। वह पार्टी के द्वारा दिए हुए दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाएंगे। संगठन के कार्यों को और गति देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!