कुल्लू के मनमोहन गौतम बने हिमाचल ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा का चुनाव महाधिवेशन संपन
तूफान मेल न्यूज,कुल्लू। हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा का चुनाव महाधिवेशन पं. गुण प्रकाश शर्मा (पुर्वाध्यक्ष) हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा की अध्यक्षता में सर्वसम्मती से सपन्न हुआ। इस चुनाव में हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों ने प्रतिभागी बन कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इसमें प्रतिभागी जिले शिमला, सोलन, हमीरपुर, मण्डी, कूल्लू, लोहल स्पीति तथा ओन लाईन सिरमौर लाईव जुड़े थे। इस प्रकार सात जिलों की उपस्थिति दर्ज की गई। इस कार्यक्रम को जारी रखते हुए 9सर्वप्रथम अध्यक्ष पद के लिए पंडित मनमोहन गौतम का नाम प्रस्तावित किया गया जो सभी ने इनका हर्षोल्लास से समर्थन किया। महासचिव पद के लिए पंडित मुन्शी राम शर्मा का नाम प्रस्तावित किया गया। यह भी सर्वसम्मति से निर्विरोध चुन लिये गए। अगला पद भार कोषाध्यक्ष के लिए किया गया। जिसमें पंडित प्रवीन शर्मा सोलन से है जो निर्विरोध चुन लिए गए। महिला सशक्तिकरण में चंपा शर्मा मण्डी से महिला एवं मात्री शक्ति की प्रदेशाध्यक्षा मनोनीत की गई एवं मीरा आचार्या (नग्गर- ब्लाक) कुल्लू से महिला मात्री शक्ति की महिला प्रदेश महासचिव चुना गया। इस प्रकार हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा का चुनाव महाधिवेशन संपुर्ण हुआ। उधर ब्राह्मण सभा की नई कार्यकारिणी को सभी ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!