स्वास्थ्य विभाग कुल्लू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुने आयुष्मान भव कार्यक्रम पर राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू के विचार


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तूफान मेल न्यूज,कुल्लू।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ‘आयुष्मान भव’ पहल का शुभारंभ किया। ‘आयुष्मान भव’ एक राष्ट्रव्यापी पहल है। स्वास्थ्य विभाग कुल्लू में तैनात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नागराज पवार, डीएचओ डॉक्टर दोरजे, एमएस डॉक्टर नरेश सहित अन्य डॉक्टरों, स्वास्थ्य अधिकारियों ने एनआईसी सभागार कुल्लू से डियो कॉंफ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम के विचार राष्ट्रपति से सुने। इसके बाद हिमाचल के राज्यपाल द्वारा इस अभियान की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाई। स्वास्थ्य विभाग कुल्लू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के तहत भाग लिया। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल के विचारों को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही सुना। बता दें कि इस पहल से देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहुंच प्रदान करना है। यह पहल ‘आयुष्मान भारत’ कार्यक्रम की सफलता के मद्देनजर शुरू की गई है। इस अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर से लागू किया जाएगा। इस अभियान के तहत आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान योजना से जुड़े सभी स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों पर आयुष्मान मेले लगेंगे। सभी मेडिकल कॉलेज और ब्लॉक में कैंप लगाए जाएंगे। इसमें गरीब के साथ-साथ मध्यम वर्ग के लोगों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। पात्र लोगों के तुरंत कार्ड बनाए जाएंगे। देश के सभी जिले के मेडिकल कॉलेज और ब्लॉकों में कैंप लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दरअसल, आयुष्मान भव: अभियान एक व्यापक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य सेवा पहला है। जिसका मकसद देश के हर गांवों और कस्बों तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। ब्लड शुगर, टीवी सहित अन्य रोगों की जांच की जाएगी। त्वचा रोग, दन्त रोग की जांच की जाएगी और स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएगी। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि इस पहल से स्वास्थ्य जागरूकता लाई जाएगी। सभी इमें प्रयास करेंगे और सभी योजनान
सभी के प्रयास की यह कहानी कारगर सफल होगी। वहीं कोविड में भी टीकाकरण में सभी ने बेहतरीन कार्य किया और हिमाचल देशभर प्रथम रहा है।
इस अभियान में सबकी ताकत थी। ऐसे में ही इस कार्यक्रम को भी सभी ताकत के साथ आगे बढ़ाएंगे। टीवी मुक्त अभियान में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। जिस गति से प्रदेश में काम हो रहा है। इससे आने वाले समय में भी अभियान आगे बढ़ेगा। यह आयुष्मान भव अभियान के तहत व्यापक जागरूकता लाई जाएगी। प्रदेश में शिशु मृत्यु दर में कमी आई है। इसी प्रकार से आयुष्मान मेले लगाए जाएंगे। बाढ़ में स्वास्थ्य कर्मियों ने नदी को पार कर भी लोगों की सेवा की। प्रदेश में 25 लाख लोगों की ब्लड, शुगर की जांच इन अभियान के तहत की जाएगी। स्वास्थ्य मन्त्र को स्वास्थ्य कर्मी जन जन तक पहुंचाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!