तूफान मेल न्यूज, सिरमौर।
हिमाचल के जिला सिरमौर में दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है।अब घटना औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में साथ लगते गांव में पेश आई। यहां एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी की उम्र 36 वर्ष का है।
वही, पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल भी करवा लिया गया है। मामले में जांच जारी है।
जानकारी के मुताबिक घटना रविवार की है। आरोपी अपनी बहन के घर आया हुआ था। इसी दौरान उसने नाबालिग लड़की के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी धनवीर पुत्र चेतराम नाहन व पच्छाद विकास खंड की सीमा पर स्थित राहोर डाडू गांव का रहने वाला है।