तूफान मेल न्यूज, चंबा।
हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में एक 14 वर्षीय किशोर मंगलवार शाम को खड्ड में नहाते उतरा था। अचानक पानी का जल स्तर बढ़ गया और किशोर पानी की लहरों के बीच लापता हो गया। किशोर की तलाश में ग्रामीणों, पुलिस टीम ने सर्च अभियान चलाए रखा। लेकिन उसका कुछ पता नही चल पाया। इसके बाद ड्रोन भी उड़ाया लेकिन सफलता नहीं मिली।
इसी बीच आज सारना के पास खड्ड में लापता किशोर का शव चट्टान में फंसा मिला है। किशोर का शव घटनास्थल से करीब ढाई किमी दूर मिला है। बेटे का शव मिलते ही परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई। उधर, एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि किशोर का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने लोगो से आग्रह किया है कि वह न तो खुद खड्डो के समीप जाये और न अपने बच्चो को भेजे। प्रदेश में बारिश का कहर अभी थमा नही है।