भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रम “Shakti Super SHE” के तहत 15 अगस्त को देश की बेटियां करेंगी ध्वजारोहण


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

जब तक भारत की हर महिला अपने आप में सशक्त नही होती तब तक भारत एक मजबूत राष्ट्र नही बन सकता
तूफान मेल न्यूज, कुल्लू।

भारतीय युवा कांग्रेस ने देश भर में महिला सशक्तिकरण के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन बेंगलुरु में “Super Shakti SHE” कार्यक्रम की शुरुवात की थी। यह कार्यक्रम भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रमों में से एक है। इस कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर हर प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर महिला सशक्तिकरण की झलकियां दिखाई पड़ेगी, हर स्तर पर महिलाएं युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेके अपने हक और हिस्सेदारी के लिए ध्वजारोहण करेंगी। यह जानकारी यहां युवा कांग्रेस सदस्य कर्ण देव बौद्ध ने यहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि Shakti Super SHE कार्यक्रम के तहत भारतीय युवा कांग्रेस देश भर में प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर Shakti क्लब के जरिए महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करेगी और इस क्लब के माध्यम से यह सुनिश्चित करेगी की जिस भी क्षेत्र में महिलाएं भविष्य में आगे बढ़ना चाहे उसमे उनकी मदद कर सशक्त कर सके।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा है कि वर्तमान समय में आज देश भर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेके अनेकों प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए है, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के चलते उन्हें दबाने और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है, इस ही असमानता को दूर करने के लिए युवा कांग्रेस ने “Super Shakti SHE” कार्यक्रम की शुरुवात की है ताकि देश की हर महिला अपने हक और हिस्सेदारी के लिए किसी पर भी निर्भर न रहें। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने हमेशा प्रयास किया है ज्यादा से ज्यादा महिलाएं राजनीति में आए, इसके चलते भारतीय युवा कांग्रेस ने संघठन स्तर पर 33% महिला आरक्षण के तहत संघठन में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भागीदारी हो इसका प्रयास किया है, युवा कांग्रेस पूर्व में भी अनेकों कार्यक्रम के माध्यम से इस प्रकार के प्रयास करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी और एआईसीसी सह सचिव कृष्णा अल्लावारू ने के अनुसार “Super Shakti SHE” कार्यक्रम देश की महिला शक्ति के सशक्तिकरण के लिए एक प्रयास है, जब तक भारत की हर महिला अपने आप में सशक्त नही होती तब तक भारत एक मजबूत राष्ट्र नही बन सकता। उन्होंने कहा कि हिमाचल में प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को कामयाब बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!