तूफान मेल न्यूज, गड़सा। जिला कुल्लू की गड़सा घाटी के पंचनाला में बादल फटने से प्रभावित 9 परिवारों को भाजपा नेता आदित्य विक्रम सिंह ने अपने घर में शरण दी है। गड़सा के बहुगुणा गांव में हुए प्रभावित 9 परिवार के करीब 40 लोगों ने आदित्य विक्रम सिंह के मकान में शरण ली है और उन्हीं के खेतों में वे अब खाना बना रहे हैं और अपने मवेशी भी रख रहे हैं।

बताया जा रहा है कि जैसे ही विक्रमादित्य सिंह को पता चला कि गड़सा में बादल फटने से बहुत लोग वेघर हुए हैं तो उन्होंने उन प्रभावित परिवारों से संपर्क साधा और कहा कि मेरे घर का ताला तोड़ दो और वहां शरण लो। उसके बाद प्रभावितों ने वहां शरण ली और अब आदित्य विक्रम सिंह स्वयं भी उनका हाल चाल पूछने वहां चले गए हैं। गौर रहे कि आदित्य विक्रम सिंह पूर्व मंत्री कर्ण सिंह एवं डाक्टर शिवानी सिंह के पुत्र हैं और गत विधानसभा चुनाव में बंजार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ा है। आदित्य कांग्रेस के प्रदेश सचिव भी रहे हैं लेकिन इस बार उन्हें कांग्रेस ने बंजार से टिकट नहीं दिया जिस कारण वे आक्रोशित होकर भाजपा में शामिल हुए।

आदित्य विक्रम सिंह भी अपने पिता कर्ण सिंह की भांति दयालू व सबकी मदद करने बाले व्यक्तित्व है। इसी लिए उनकी पहचान पूरे जिला कुल्लू में हैं और बंजार विधानसभा क्षेत्र में उनका वेहद बर्चस्व है। सनद रहे कि आदित्य विक्रम सिंह रूपी राजा खानदान से हैं और कुल्लू राजमहल के राज कुमार भी हैं। हालांकि वे अपनी पूज्य माता डाक्टर शिवानी सिंह के साथ राजमहल कुल्लू में ही रहते हैं लेकिन गड़सा में भी उनका पुश्तेनी मकान व जमीन है। जब उन्हें पता चला कि उनके गांव गड़सा में बादल फटने से लोग विस्थापित हुए हैं तो उन्होंने उन प्रभावित परिवारों को अपने घर में शरण दी जिसकी चारों तरफ सराहना हो रही है।
