राहत राशि में हों रहे भेदभाव को बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा: अरविंद,चारो विधानसभा में होगी भाजपा की विशेष बैठक

Spread the love

तूफान मेल न्यूज, कुल्लू। जिला कुल्लू में आपदा से निपटने के लिए जहां प्रशासन के द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। तो वहीं अगर राहत राशि के मामले में भेदभाव बरतने की भी शिकायतें मिल रही है। ऐसे में अब भाजपा के द्वारा इस मामले में भी कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। यह बात पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिला कुल्लू भाजपा के नवनियुक्त नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने कही।

देखें वीडियो,,,

अरविंद चंदेल ने कहा कि जिला कुल्लू में राहत राशि बांटने के नाम पर कई जगह पर भेदभाव हो रहा है। जहां पर कांग्रेस से समर्थित परिवार हैं उन्हें 1 लाख रूपए की राहत राशि दी जा रही है। जबकि जो परिवार सामान्य है उन्हें मात्र ₹10000 दिया जा रहा है। जो बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसे में इस पूरे मामले की जानकारी भी भाजपा के द्वारा जुटाई जाएगी और इस पूरे मामले की भी छानबीन की जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्यास नदी में आई बाढ़ के चलते कई लोगों के घर बह गए हैं लेकिन अभी तक प्रशासन उन्हें रहने के लिए कोई स्थान उपलब्ध नहीं करवा पाया है। इसके अलावा सरकार को चाहिए कि वे किसानों बागवानों की फसलों के नुकसान का भी आकलन करें ताकि उन्हें भी उचित राहत राशि मिल सके। अरविंद चंदेल ने कहा कि उन्हें अब प्रदेश भाजपा के द्वारा जिला कुल्लू भाजपा का दायित्व सौंपा गया है। ऐसे में अब जल्द ही जिला कुल्लू की चारों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।nआगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति तैयार की जाएगी। वहीं उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया जाएगा कि केंद्र सरकार की नीतियों का गांव गांव जाकर प्रचार करें। ताकि केंद्र सरकार के द्वारा जो योजनाएं चलाई गई है। उसका आम जनता को लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!