बंदना योगी प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष व तिलक राज युवा मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love


तूफान मेल न्यूज, शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश पदाधिकारियों एवं युवा मोर्चा तथा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। नौ उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, सात सचिव, 10 प्रवक्ता, एक मीडिया प्रभारी और सात सह मीडिया प्रभारी कार्यरत किए हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन की वंदना योगी को महिला मोर्चा अध्यक्ष और भरमौर पांगी के तिलक राज को युवा मोर्चा अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। नौ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, कांगड़ा से भाजपा विधायक पवन काजल, चुराह से भाजपा विधायक हंसराज, पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, हिमाचल महिला मोर्चा पूर्व अध्यक्ष रश्मिधर सूद, पायल वैद्य, संजीव कटवाल और डॉ. राजीव भारद्वाज को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बनाया गया है।

राज्यसभा सांसद डॉ. सिंकदर कुमार, त्रिलोक कूपर, और बिहारी लाल शर्मा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। विधायक विनोद कुमार, विशाल चौहान, डॉ. संजय ठाकुर, नरेंद्र अत्री, सुमित शर्मा, डेजी ठाकुर और मुनीष चौहान को प्रदेश सचिव बनाया गया है। कमलजीत सूद को प्रदेश कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में राकेश शर्मा, महेंद्र धर्माणी, उमेश शर्मा, बलदेव तोमर, अजय राणा, बलबीर वर्मा, संदीपनी भारद्वाज, विवेक शर्मा, चेतन बरागटा और विनोद ठाकुर कार्य संभालेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व कर्ण नंदा संभालेंगे। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी के रूप में प्यार सिंह, संजय शर्मा, अमित सूद, राज्य ठाकुर, विश्व चक्षु, सुदीप महाजन और रमा ठाकुर दायित्व संभालेंगे। कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, कार्यालय सह सचिव किरण बावा और सपना कश्यप नियुक्त किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!