बाढ़ प्रभावितों को फौरी राहत क्यों नहीं मिल रही बोले, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
तूफान मेल न्यूज, भुंतर।
देखें वीडियो,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र कुल्लू जिला पहुंच गए हैं। वे सबसे पहले सैंज का जायजा लेने पहुंचे और विहाली से आगे मार्ग बंद होने के कारण नहीं जा पाए। वे विहाली में लोगों को मिले और उन्होंने वहां लोगों को आश्वासन दिया कि हर संभव मदद दी जाएगी और सरकार से इसके बारे बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि सैंज में बहुत भारी नुकसान हुआ है और एक करोड़ की धनराशि बहुत कम है। उन्होंने कहा कि सरकार को सबसे पहले यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जो वेघर हुए हैं उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि सैंज में सबकुछ तबाह हुआ है और भारी नुकसान है। सड़कें बंद है,संचार व्यवस्था ठप है,पानी की योजनाएं ध्वस्त है। इसलिए सरकार को तुरंत रिस्टोरेशन करनी चाहिए। इसके बाद वे बाढ़ गस्त क्षेत्र भुंतर पहुंचे। यहां उन्होंने क्षेत्र का दौरा किया और यहां प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। समस्याएं सुनकर उन्होंने राहत कार्यों से नाराजगी जताते हुए कहा कि तीन दिनों के बाद भी प्रभावितों को फौरी राहत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार को प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देनी चाहिए। कम से कम उनके खाने-पीने व रहने की व्यवस्था सबसे पहले करनी चाहिए।