कहा ,आजतक की सबसे बड़ी त्रासदी
तूफान मेल न्यूज, कुल्लू। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश में हुई तबाही की वस्तु स्थिति बताने दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे भुंतर से आज सुवह की फ्लाइट से रवाना हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने भुंतर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह आजतक की सबसे बड़ी त्रासदी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से उनका इस विषय में लगातार संपर्क हो रहा है और पीएमओ के अलावा गृह मंत्री व राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष से बात हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी चिंतित है और केंद्र सरकार ने वायुसेना का हेलिकॉप्टर व एनडीआरएफ की टीम भेजी है ताकि तुरंत रेस्क्यू किया जा सके। अब वे स्वयं दिल्ली रवाना हो गए हैं ताकि वस्तु स्थिती से केंद्र सरकार को अवगत करवाया जा सके। उधर अब जयराम ठाकुर के दिल्ली जाने से प्रदेश को बड़ी राहत की उम्मीद जग गई है। केंद्र सरकार प्रदेश को बड़ा राहत पैकेज दे सकती है या फिर इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर सकती है।