प्रतिभा ने यह किसको फैंका तीर:बोली, भीतरघात करने बालों से कार्यकर्ता रहे सचेत,बोली पार्टी से बड़े नहीं नेता


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

नीना गौतम कुल्लू।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भितरघात करने वालों से सचेत रहने का आह्वान करते हुए कहा है कि जो नेता या कार्यकर्ता संगठन को कमजोर करने या उसके आदेशों की अवहेलना करने की कोशिश करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएंगी। उन्होंने कहा है कि संगठन सर्वोपरि है और उससे ऊपर कोई नही है,चाहे वह किसी भी ओहदे पर क्यों न हो। संगठन की बजह से ही नेताओं ओहदा मिलता हैं।
कुल्लू जिला के महौल में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है और अगर कोई यह सोचता है कि वह स्वम् इतना लोकप्रिय व सक्षम है कि वह स्वम् के बल पर ही चुनाव जीत सकता है तो उसे यह भ्रम समय रहते छोड़ देना चाहिए।लोकतंत्र में जनता जनार्दन ही सर्वोपरि है जो हम सबको चुन कर सत्ता में बैठाती हैं।


प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने मनोबल में किसी भी प्रकार की कमी न लाने का आग्रह करते हुए कहा कि संगठन उनके साथ तनमन से खड़ा हैं। उन्होंने कहा कि उप चुनावों में उनकी जीत और उसके बाद प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का एक बड़ा संदेश देशभर में गया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी जीत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही हैं।उन्होंने कहा कि जल्द ही देश में लोकसभा चुनाव होने जा रहें हैं और इन चुनावों में उन्हें पूरी एकजुटता के साथ पूर्व की भांति लोगों के बीच उतरना होगा।

उन्होंने कहा कि देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी दो ऐसे मुद्दे है जिसके खिलाफ लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों की बजह से देश के यह हालात हुए हैं। इसलिए केंद्र की सत्ता से भाजपा को बाहर करना ही होगा तभी देश को इन जटिल समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

अपनी जिम्मेदारी पर खरा उतरें पदाधिकारी

नव गठित जिला कुल्लू कांग्रेस कार्यकारणी को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने सभी पदाधिकारियों को अपना दायित्व पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करने को कहा हैं। उन्होंने कहा जिसे जो भी जो जिम्मेदारी मिली है उसपर उन्हें खरा उतरना होगा, तभी संगठन मजबूत बनता हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद ने सभी पदाधिकारियों का परिचय करवाते हुए कहा किकार्यकारणी में उन लोगों को शामिल किया गया है जो पार्टी की बैठकों व पार्टी के कार्यो को समय दे सकें।
इस दौरान पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर,प्रेम लता ठाकुर,मनु शर्मा,ओम प्रकाश शर्मा,चंद्र बलभ नेगी,घनश्याम शर्मा,नरेंद्र ठाकुर,पी के गांगुली,टी सी मंहत सहित जिला कार्यकारणी के सभी नव नियुक्त पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!