वंशवाद से विकासवाद की ओर बढ़ गया भारत यही है बदलता भारत:जेपी नड्डा


Deprecated: Creation of dynamic property Sassy_Social_Share_Public::$logo_color is deprecated in /home2/tufanj3b/public_html/wp-content/plugins/sassy-social-share/public/class-sassy-social-share-public.php on line 477
Spread the love

तूफान मेल न्यूज ,कुल्लू। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि आज नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत बदल रहा है। भारत का नाम विश्व में ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले वंशवाद की राजनीति चलती थी। पहले पिता फिर बेटी फिर पोता फिर दामाद वस एक परिवार में देश की राजनीति चलती थी।

लेकिन आज प्रदेश के प्रधानमंत्री एक आम परिवार से हैं और भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष एक ऐसे साधारण परिवार हैं मेरे कोई भी पूर्वज राजनीति में नहीं थे। उन्होंने कहा कि आज आत्म निर्भर भारत बन गया है। उन्होंने कहा कि जहां एक वैक्सीन को बनाने में 25 वर्ष लगते थे आज कोविड में वैक्सीन चंद दिनों में तैयार की। आज हमने 24 देशों को मुफ्त वैक्सीन दी है। आज लेने बाला भारत नहीं देने बाला भारत बन गया है। यह बदलता भारत है वंशवाद का नहीं।
13500 किलोमीटर सड़क सीमा पर प्रधानमंत्री ने बनाई है। आज भारत सुरक्षित है।
उन्होंने कहा कि आज अमेरिका के प्रधानमंत्री भारत के प्रधानमंत्री का ऑटोग्राफ लेता है।और हमारे कांग्रेस के युवराज अमेरिका में जाकर भारत को बदनाम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज घर-घर नल,घर-घर जलकर है क्या यह परिवर्तन नहीं तो और क्या है। उन्होंने कहा कि 10 करोड़ 74 लाख लोगों को प्रधानमंत्री ने हेल्थ केयर से जोड़ा है और पांच लाख तक का आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज होता है। प्रधानमंत्री किसान निधि 11 करोड़ किसान लाभाविंत हो रहे है। उन्होंने कहा कि 2014 में भारत की करीबी 22 प्रतिशत थी आज 10 प्रतिशत से नीचे आ गई है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया बोलती है कि आज भारत से आशा है।

अपनी ग्रांटियां है नहीं दे दी 10 ग्रांटियां
जेपी नड्डा ने हिमाचल सरकार को घेरते हुए कहा कि अपनी ग्रांटियां है नहीं दे दी 10 ग्रांटियां और आज जयराम द्वारा खोले सभी संस्थान बंद कर दिए हैं और ताले लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि
काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती और अब आपने कांग्रेस को ताले लगाने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!