तूफान मेल न्यूज।
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में नदी में डूबने से एक युवक लापता हो गया है। अपने दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने उतरे तीन युवकों में से एक युवक डूब गया जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि स्थानीय गोताखोरों ने लगातार यमुना नदी में गोते लगाए बावजूद इसके युवक का कुछ पता नहीं चल पाया।
युवक की पहचान संजय यादव (22) पुत्र राजपाल यादव निवासी सिंघाबली अहीर सिधौली अहिली बागपत उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। वह अपने साथियों मोनू शर्मा और सुखविंदर सिंह के साथ यमुना नदी में नहाने उतर गया। संजय को डूबता देख दोनों युवकों ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए और पांवटा पुलिस थाना को सूचित किया गया।
बॉक्स
सांड ने वुजूर्ग पर किया हमला,मौत
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में सांड ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त वुजूर्ग ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान संतराम (80) निवासी गांव छटोल जट्टा डाकघर बैरी रजादियां जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
मामला उपमंडल सदर की बैरी रजादियां पंचायत के बैरी चौक का है। संतराम रोजाना की तरह घर से करीब आधा किलोमीटर दूर बैरी चौक के पास सैर करने आए थे।