जंगली मुर्गे पर चलाई गोली बाईक सवार की छाती पर लगी

Spread the love

तूफान मेल न्यूज, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक ऐसी घटना घटी कि एक शिकारी ने जंगली मुर्गे पर गोली चलाई थी लेकिन गोली बाईक सवार की छाती में जा पहुंची। यह घटना हमीरपुर छयोडी में घटी। जब यह घटना घटी तो बाईक सवार अपने दो वर्ष के बेटे के साथ वहां से गुजर रहा था कि अचानक गोली का शिकार हुआ।
चार स्थानीय युवक एक जंगली मुर्गे का शिकार कर रहे थे। जैसे ही शिकारियों ने मुर्गे पर गोली चलाई, गोली के छर्रे बाइक पर जा रहे युवक को लगे। गोली के छर्रे पहले बाइक की हेडलाइट पर लगे, उसके बाद युवक की छाती पर लगे। गोली लगने के बाद शिकारियों ने युवक को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया। घायल युवक की पहचान रजनीश रांगड़ा निवासी ककड़ियार के रूप हुई है।
मामले में गोली चलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी पहचान संदीप उर्फ काकी के रूप में हुई है, जोकि विजिलेंस में कार्यरत है। पुलिस ने घायल युवक व परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।
सदर थाना हमीरपुर के प्रभारी संजीव गौतम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की हालत स्थिर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!