संजीव धर बने जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के उपाध्यक्ष

Spread the love


तूफान मेल न्यूज कुल्लू।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संजीव धर को जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से जहां संजीव धर को बधाई देने का तांता लग गया है वहीं उनके समर्थकों में भी खुशी की लहर है। कांग्रेस उपाध्यक्ष नियुक्त करने के बाद संजीव धर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर,मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू,जिला कार्यकारी अध्यक्ष सेस राम आजाद,प्रदेश कांग्रेस सचिव उत्तम शर्मा,नगर परिषद अध्यक्ष गोपालकृष्ण महंत,प्रदेश से सहित तमाम कांग्रेस के नेताओं का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वे खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगें। गौर रहे कि संजीव धर पुराने एवं बरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व.एडवोकेट जगरनाथ धर के सुपुत्र हैं। जिन्हें 1952 में कांग्रेस का टिकट कुल्लू-कांगड़ा सीट से मिला था जब कुल्लू कांगड़ा पंजाब का हिस्सा था। संजीव धर भी युवा कांग्रेस,शहरी कांग्रेस,जिला कांग्रेस सहित तमाम संगठनों में पदाधिकारी रह चुके हैं। यही नहीं वे ब्राह्मण बोर्ड में डायरेक्टर सदस्य रह चुके हैं। संजीव धर ने बताया कि उनका परिवार पिछले 76 वर्षों से कांग्रेस के लिए समर्पित हैं। जबकि वे स्वयं 37 वर्षों से कांग्रेस को सींचने का कार्य कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!