तूफान मेल न्यूज ,धर्मशाला।
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पति-पत्नी ने एक खौफनाक घटना को अंजाम दिया है।
पति-पत्नी ने फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर दी है। बताया जा रहा है कि पहले पत्नी फंदे लगाकर मौत को अपने गले लगाया और बाद में पति ने भी फांसी लगाकर अपना जीवन मौत को समर्पित कर दिया।
इस घटना से क्षेत्र में भी हड़कंप का माहौल है। मृतक व्यक्ति द्वारा एक सुसाइड नोट भी लिखा गया है जिसमें 2 लोगों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।
सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने पर केस भी दर्ज कर गिरफ्तार किया है। मामला धर्मशाला के साथ लगती रक्कड़ पंचायत का है। रक्कड़ पंचायत के वार्ड नंबर-1 में रहने वाले विक्रम थापा ने कुछ वर्ष पहले अपनी पत्नी करुणा थापा के नाम से सिक्योरिटी कंपनी बनाई।
दोनों की कंपनी अच्छी चल रही थी। कुछ समय के बाद उन्होंने कंपनी के संचालन का जिम्मा उत्तम चंद निवासी सिद्धबाड़ी धर्मशाला और उसके केरल राज्य के निवासी दोस्त जेपी बेबी को दिया। शुरूआत में सब सही रहा लेकिन बाद में इन लोगों ने मुख्य कंपनी के साथ ही एक सब कंपनी बना ली। मुख्य कंपनी को आने वाला काम अपनी कंपनी से करवाने लगे और विक्रम थापा की कंपनी को खत्म ही कर दिया।
इसके चलते विक्रम और करुणा का परिवार बहुत आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। इसी के कारण करुणा थापा ने जहां शाम को आत्महत्या की तो वही उसके पति ने भी सुसाइड नोट लिखने के बाद सुबह आत्महत्या कर ली।